About PARISHAD
हमारे महाविद्यालय में भाषा और साहित्य की ओर ज़िम्मेदारी को हिंदी विभाग की साहित्यिक समिति ‘हिंदी साहित्य परिषद ‘ बखूबी निभा रही है। परिषद साल-दर-साल साहित्य और संस्कृति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कार्यक्रम आयोजित करके छात्रों को मानवीय मूल्यों के प्रति संवेदनशील बना रही है। काव्य पाठ, कविता –लेखन, वाद-विवाद और विभिन्न व्याख्यानों के माध्यम से छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा को उभारने का अवसर दे रही है। फिल्म स्क्रीनिंग के द्वारा सामयिक और ज्वलंत मुद्दों के प्रति उन्हें जागरूक कर रही है। परिषद भविष्य में भी छात्रों के रचनात्मक उन्नयन के लिए उपरोक्त भूमिका बखूबी निभाती रहेगी।